नगरनार स्टील प्लांट ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 455 गर्म इस्पात कुंडल का उत्पादन

 

पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, उत्पादन में तकनीकी दक्षता और कर्मचारियों के योगदान का मिला परिणाम

नगरनार, 4 नवंबर। एनएमडीसी स्टील के नगरनार इस्पात संयंत्र ने उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 3 नवंबर 2026 को संयंत्र में एक ही दिन में 455 गर्म बेलित इस्पात कुंडल (एचआर कॉइल) का उत्पादन किया गया, जो संयंत्र की शुरुआत से अब तक का सर्वाधिक दैनिक उत्पादन है।

इससे पहले 1 नवंबर को 440 कुंडल उत्पादन का रिकॉर्ड बना था। महज दो दिनों में इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए संयंत्र ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह उपलब्धि हॉट स्ट्रिप मिल की तकनीकी क्षमता और कर्मचारियों की मेहनत को दर्शाती है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 में नगरनार इस्पात संयंत्र ने 23 लाख 24 हजार 902 टन उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष के 14 लाख 38 हजार 646 टन की तुलना में 63 प्रतिशत अधिक है। लगातार बढ़ता उत्पादन संयंत्र की कार्यक्षमता और बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *