156 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन भी जब्त
बीजापुर। दीपावली त्योहार से पहले भद्राकाली पुलिस ने अवैध जुआ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रैगुड़ा जंगल में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यहां मुर्गा लड़ाई की आड़ में लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और 156 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने और खिलाने वालों में हड़कंप मच गया।
दीपावली से पहले हुई इस बड़ी कार्रवाई को अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है।