अभिषेक राव एवं केवीआर ब्रदर्स ने शुरू किया नौ दिवसीय पदयात्री सेवा केंद्र, वरिष्ठजनों ने किया शुभारंभ

बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित गणमान्य अतिथियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी विभिन्न सुविधाएं

जगदलपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से अभिषेक राव एवं केवीआर ब्रदर्स द्वारा तितली गार्डन, पंडरीपानी, जगदलपुर में नौ दिवसीय नवरात्रि पदयात्री सेवा केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। सेवा केंद्र का उद्घाटन बस्तर सांसद महेश कश्यप, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी एवं बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के श्याम सोमानी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए इस तरह का सेवा केंद्र स्थापित करना अत्यंत सराहनीय पहल है। इससे मां दुर्गा के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को काफी सुविधा मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम होगी।

सेवा केंद्र में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, व्रतधारी भक्तों के लिए फलाहार, प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही माता के दर्शन के लिए आने वाली महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अभिषेक राव, केवीआर ब्रदर्स, श्रीधर मद्दी, रघुवंश यादव, रीतेश सविती, वासुदेव राव, केशव राव, गावस्कर राव, राजू राव, श्री हनुमंत राव, मद्दी सप्तगिरि, अनिल, अजित सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही। नौ दिनों तक संचालित होने वाला यह सेवा केंद्र नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सेवा, सहयोग और समर्पण का केंद्र बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *