बास्तानार घाट में पिकअप और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, ट्रेलर चालक को जेसीबी से निकाला गया

 

दंतेवाड़ा। बास्तानार घाट में पिकअप और ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना कुछ देर पहले की बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ट्रेलर का चालक वाहन के अंदर काफी देर तक फंसा रहा। उसे बचाने के लिए जेसीबी की मदद से ट्रेलर की बॉडी को खींचकर चालक को बाहर निकाला गया।

हादसे में घायल होने और अन्य नुकसान की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *