डीजल संकट से परेशान किसान, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर। जिले में डीजल की कमी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खरीफ सीजन के बीच पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिलने और घंटों लाइन में खड़े रहने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। सोमवार को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और समस्या के समाधान की मांग की।

किसानों ने बताया कि ट्रैक्टरों के लिए पर्याप्त डीजल नहीं मिलने से जुताई और बुवाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कटेकल्याण, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली, बासागुड़ा और मद्देड़ क्षेत्रों में नए पेट्रोल पंप खोलने तथा खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

रैली में शामिल विधायक विक्रम शाह मांडवी ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि खेती के महत्वपूर्ण समय में डीजल संकट गंभीर चिंता का विषय है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *