ना
रायणपुर, 27 मई .झुलसाती गर्मी और कड़े संघर्ष के बीच रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए *’स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026’* के फाइनल मुकाबले में केरल ने अद्भुत खेल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। 40 डिग्री सेल्सियस के भीषण तापमान में लगभग 1500 दर्शकों की मौजूदगी में केरल ने चमत्कारिक वापसी की और मिजोरम को 4-2 से शिकस्त देकर खिताबी ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
पहला हाफ: मिजोरम का दबदबा*
मैच की शुरुआत में मिजोरम की टीम पूरी तरह से हावी नजर आई। आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मिजोरम ने तेज पासिंग और शानदार तालमेल के दम पर पहले हाफ में ही दो अहम गोल दागकर *2-0* की मजबूत बढ़त बना ली। इस दौरान केरल की डिफेंस लाइन पूरी तरह दबाव में दिखी और वे मिजोरम के फॉरवर्ड खिलाड़ियों के हमलों को रोकने में नाकाम रहे।
दूसरा हाफ: केरल का ‘सुपर शो’*
मध्यांतर के बाद मैदान पर उतरी केरल की टीम ने पूरे मैच का रुख ही पलट दिया। नई ऊर्जा और सटीक रणनीति के साथ केरल के स्ट्राइकर्स ने मिजोरम के डिफेंस को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। आत्मविश्वास से भरे केरल के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक लगातार *चार गोल* दागकर स्कोर को *4-2* कर दिया। दूसरे हाफ में केरल के इस आक्रामक तूफ़ान के सामने पहले हाफ की चैंपियन लग रही मिजोरम की टीम पूरी तरह असहाय नजर आई।
दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ खिताबी जश्न*
इस भव्य फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश व खेल जगत के कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की और युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।