मलबे पर रखी जा रही विकास की नींव

शहर में सड़क चौड़ीकरण ठेकेदारों के लिए लाभ प्रद
निगम के तकनीकी अधिकारी ठेकेदारों पर मेहरबान

जगदलपुर – (नरेश कुशवाह)
बस्तर संभाग मुख्यालय एंव संभाग के एकमात्र निगम में प्रशासन की अनदेखी के चलते शहरवासीयों के यातायात को सरल एंव सुलभ करने के लिए निगम द्वारा शहर की विभिन्न व्यस्तम मार्गाे पर करोड़ो के चौड़ीकरण के कार्याे की स्वीकृत किये गये हैं। लेकिन इन कार्याे की गुणवत्ता एंव तकनिकी को लेकर निगम के तकनिकी अधिकारी जैसा रवैव्या अपनाये हुए हैं। उससे लगता है की निगम के अफसर एंव जनप्रतिनिधि जनता की बजाये मलबे पर विकास की नींव रख रहे ठेकेदारों के लाभ के लिए काम करने में लगे हैं।
बस्तर संभाग के एकमात्र नगरनिगम जगदलपुर में निगम के जनप्रतिनिधि करोड़ो के रूपये शहर के विकास एंव जनसुविधा के लिए स्वीकृत किये जा रहे जिसमें शहर का ऐतिहासिक दलपत सागर है जो निगम के लिए सफेद हाथी बन चुका है दशकों से जलकुभीं हटाने के पर करोड़ो रूपये खर्च किए जा रहे हैं परंतु स्थिति ढाक के तीन पात की है। निगम के जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी दलपत सागर के सौर्दयीकरण के नाम जनसहयोग से लेकर कुछ विशेषज्ञ को जोडक़र प्रयोग किया लेकिन समस्या के मूल कारण तालाब में आने वाले गंदेपानी को रोकने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की दिशा में प्रयास नहीं किया गया। जिसके चलते दलपत सागर की स्थिति दिनप्रतिदिन खराब हो रही है।
वर्तमान में निगम प्रशासन ने शहर की व्यस्त सडक़ों के चौड़ीकरण को लेकर निविदा जारी की और शहर में पुरानी सडक़ों के किनारे खुदाई कर ठेकदारों द्वारा खोदी गई जगह में बिना मजबूतीकरण किये ही डब्लुएमएम किया जा रहा है।

जबकि जबकि डब्लुएमएम के लिए निर्माण विभाग द्वारा एक मापदंड निर्धारित किया गया जिसमें । सडक़ निर्माण में वेट मिक्स मैकाडम एक अत्यंत महत्वपूर्ण दानेदार सब-बेस या बेस कोर्स की परत होती है। इस प्रक्रिया में, एक प्लांट में पिसे हुए पत्थर के टुकड़ों (एग्रीगेट्स), पत्थर की धूल और पानी को नियंत्रित अनुपात में अच्छी तरह से मिलाया जाता है। इसके बाद, इस मिश्रण को सडक़ की सतह पर बिछाया जाता है और रोलर्स की मदद से अच्छी तरह दबाकर (कॉम्पैक्ट करके) एक मजबूत और स्थिर नींव तैयार की जाती है, जिसके ऊपर बाद में डामर बिछाया जाता है। लेकिन शहर में चल रहे चौड़ीकरण में चौड़ीकरण के लिए खोदी हुई सडक़ का मजबूतीकरण किये बिना सूखी गिट्टी एंव डस्ट डालकर मलबायुक्त भूमि में डालकर पाटा जा रहा है। सडक़ निर्माण में ठेकदारों द्वारा मापदंड को लेकर की जा रही अनदेखी के संबध में नगरनिगम के कार्यपालन यंत्री श्री भारद्वाज से चर्चा कर ने पर उन्होंने कहा की वे शहर में आ रहे केंद्रीय मंत्री एंव मुख्यमंत्रीयों के आगमन में फिलहाल व्यस्त है पूर्व में कमिशनर कार्यालय चौक से बोधघाट थाना बन रही सडक़ के ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है। लेकिन कार्य में सुधार नहीं किये जाने की जांच करेगें। पंरतु ठेकेदार द्वारा निरंतर इसी स्तर का कार्य किया जा रहा है। और निगम के अधिकारी एंव जनप्रतिनिधि निगम में विकास की नींव मलबे पर रखकर करवाने ही मस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *