गृहमंत्री अमित शाह का 18 मई को दो दिवसीय बस्तर दौरा

जगदलपुर 13 मई  बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी ने बताया कि आगामी 18 मई को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर जिले के ग्राम नेतानार ग्राम में पहुुंचेगे और यहां मौजूद केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ भोजन कर रा़ित्र यहीं नेतानार में विश्राम करेंगे।

अगले दिन 19 मई को जगदलपुर के एक निजी होटल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे। जिसमें उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश समेत छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री के बस्तर प्रवास को देखते हुये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं।
विदित हो कि नेतानार गांव भूमकाल आंदोलन के जननायक वीर शहीद गुंडाधूर का पैतृक गांव है। इस गांव में धुरवा जाति के लोग निवास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *