आज जलेंगे तीन हजार ज्योत 

आज जलेंगे तीन हजार ज्योत
जगदलपुर.19 मार्च  .  चैत्र नवरात्रि की आज से हो रही है। श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर विशेष श्रद्धा और उत्सुकता है। जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 3 हजार मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिनमें विदेशों से जुड़े श्रद्धालु भी शामिल है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध कराई है। मंदिर समिति के अनुसार, बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए इस बार ज्योत कलश के शुल्क में हल्का बदलाव किया गया है। तेल की ज्योत के लिए 751 रुपए और घी की ज्योत के लिए 1751   रुपए निर्धारित किए गए हैं। नवरात्रि पर आज से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचेगी। जिसे लेकर मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन ने सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली है.
चैत्र नवरात्र अत्यंत खास होने वाली है। मां दंतेश्वरी की महिमा के कारण विदेशी भक्तों का भी यहां के प्रति अगाध विश्वास है। इस बार चैत्र नवरात्रि के लिए 6 विदेशी यानि अमेरिका से 3, लंदन से 1 और दुबई से 2 भक्त विशेष मनोकामना ज्योत जलाएंगे। दंतेश्वरी मंदिर में देश-विदेश से भक्त आते हैं, लेकिन इस बार विदेशी भक्तों की विशेष भागीदारी देखी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *