आईपीएस संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे,नशे के ख़िलाफ़ अभियान में मिल चुका है सम्मान

रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के पद पर डेपुटेशन मिला है। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं।

आईपीएस संतोष सिंह को अवैध नशे के खिलाफ चलाए गए उनके ‘निजात अभियान’ के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईएससीपी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *