राशन दुकान यहाँ समय से पहले बंद हो जाती है!

42 कार्ड स्वीकार करने वाला मशीन

जगदलपुर, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 19 में राशन दुकान के बाहर बेशुमार भीड़ एक आम घटना नहीं हैं .वार्ड वासी अमीन गाजी कहते हैं यह राशन दुकान समय से पहले बंद हो जाता है . मशीन यहां केवल 42 कार्ड ही स्वीकार करती है. संचालक संचालक घोष ने बताया कि पॉस मशीन दोपहर 3 बजे के बाद काम नहीं करती, इसलिए दुकान बंद कर देते हैं। इसीलिए दुकान सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलाना हमारी विवशता है . रोजाना राशन के लिए चक्कर लगाने वाले इसे एक बहाना बतातेहैं। वे कहते हैं कि अधिकांश सरकारी संस्थान डिजिटल होने के बावजूद लिंक फेल या तकनीकी खराबी के कारण समय से पहले बंद नहीं होते। पॉस मशीन की त्रुटि क्षणिक होती है और आधे-एक घंटे में ठीक हो जाती है।

जाहिर है इससे शासकीय नियमों का सरासर उल्लंघन हो रहा है।अमीन गाजी के अनुसार  आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए दुकानदार को विभाग में लिखित शिकायत करनी चाहिए और उसकी प्रति दुकान के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करनी चाहिए। साथ ही, मशीन केवल 42 ही कार्ड स्वीकार करती है, इसका उल्लेख भी आवश्यक है।स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि दुकान पूर्ण समय तक खुले ताकि राशन वितरण सुचारू हो। विभाग से इसकी जांच की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *