कार में एसडीओ की मिली शव
जगदलपुर / जगदलपुर के इंदिरा स्टेडियम के पास कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैली गई । बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि मृतक का नाम शोभा राम देहारी वह वृन्दावन कॉलोनी का रहता था। और वह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पाेरेशन (MCA) में एसडीओ के पद कार्यरत था। वह नियानार कार्यालय में पदस्थ था। करीब 12 बजे तक कार के अंदर शराब पीते हुए देखा गया था। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मृतक मूलतः बालोद जिले का रहने वाला है ।वह नियानार कार्यालय में पदस्थ था। सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी । पुलिस को शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले इसलिए मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कार से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।