जगदलपुर 11 फरवरी . उड़ीसा हज कमेटी एवं कोटपाड़ सुन्नी मुस्लिम जमात द्वारा आज नवरंगपुर, रायगड़ा और कोरापुट जिले के हाजियों के लिए ट्रेनिंग कैंप एवं टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रुपू भतरा, सांसद प्रतिनिधि जेना, बस्तर संभाग मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद तथा अन्य हाजी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह कोटपाड़ में पहला अवसर था जब 39 हाजियों की खिदमत करने का अवसर मिला। इस अवसर पर कोटपाड़ सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाजी सलीम साहब एवं सचिव आरिफ पटेल साहब ने सभी हाजियों को हज के सफर की मुबारकबाद दी तथा उपस्थित सभी लोगों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया.