सोने चाँदी खरीदने का अच्छा मौका

तीन दिनों में सोना 30 हजार सस्ती तो
चाँदी 1 लाख 60 हजार सस्ती

सोने चाँदी में गिरावट दर्ज सोने और चाँदी खदीदने का मन बना रहें है तो अभी अच्छा मौका है । अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने व चाँदी की कीमतों में पुनः गिरावट दर्ज की है। ये भी सच है कि सोने और चांदी के दाम पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रहे हैं। सोमवार को सोना करीब 1.37 लाख रूपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.33 लाख रूपए प्रति किलो पर आ गई। एमसीक्स पर सोने का भाव 4,817 रुपये गिरकर 1,37,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 3.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 12 प्रतिशत गिरकर 31,878 रुपये सस्ती हो गई । आज इसकी कीमत 2.33 लाख रुपये प्रति किलो है।
क्या है गिरावट के कारण?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट
सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4ः तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12 प्रतिशत तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है।
बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया था। जनवरी में यह तेजी और तेज हो गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया।

हालिया गिरावट की बड़ी वजह शुक्रवार को सामने आई वह खबर मानी जा रही है, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद डॉलर मजबूत हुआ और उन ट्रेडर्स की धारणा कमजोर पड़ी, जो नरम डॉलर की उम्मीद लगाए बैठे थे।
घरेलू बाजार में सोने का भाव
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब 1,47,970 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
कोलकाता में सोने का भाव 1,47,780 रूपए के आसपास है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,47,720 रूपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।
दक्षिण भारत के शहरों में सोने की कीमतें सबसे ऊंची बनी हुई हैं।
चेन्नई में सोना 1,48,400,रूपए
हैदराबाद में 1,48,210 रूपए
बंगलूरू में 1,48,090 रूपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

घेरलू बाजार में चांदी की कीमत
चांदी के भाव भी प्रमुख शहरों में ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
मुंबई में चांदी 2,66,020 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
दिल्ली में इसका भाव 2,65,560 रूपए है।
चेन्नई में चांदी 2,66,790,रूपए
हैदराबाद में 2,66,440,रूपए
बंगलूरू में 2,66,230 रूपए
और कोलकाता में करीब 2,65,660 रूपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *