बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए मुठभेड़ में मारे गए सभी 18 नक्सलियों के शव जिला मुख्यालय लाया गया। इस दौरान बस्तर आईजी पी सुंदरराज और एसपी ने प्रेसवार्ता को संबोधित कर मुठभेड़ से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि, अब तक कुल 1 करोड़ 30 लाख के इनामी नक्सली मारे गए इसी के साथ ही गंगालूर क्षेत्र से आतंक का पर्याय खत्म हो गया है।
बस्तर आईजी ने बताया कि, 9 महिला नक्सली समेत मारे गए 18 नक्सली मारे गए हैं। जिसमें 10 लाख का इनामी नक्सली कमांडर वेल्ला भी शामिल है। कंपनी नम्बर 2 और कंपनी नम्बर 7 के नक्सली मारे गए हैं। वहीं मुठभेड़ स्थल से कुल 19 हथियार बरामद हुए हैं। आईजी ने आगे कहा- पिछले 19 महीनों में अलग- अलग मुठभेड़ में अब तक कुल 469 नक्सली मारे गए हैं।