जगदलपुर, 29 मार्च। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सत्रह नक्सली मारे गए, जिसमें 11 महिला नक्सली भी शामिल हैं। वहीं जिला रिजर्व पुलिस के चार जवान घायल हो गए जिसमें एक केन्दी्रय सुरक्षा बल का जवान शामिल जवानों की स्थिति सामान्य है। घटना स्थल से पुलिस ने एक एके-47, इंसास रायफल, एसएलआर, 303 रायफल, राकेट लांचर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोट सामान बरामद किया है।
बस्तर रेेंज के पुुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलिायों की पहचान हुई जिसमें एक 25 लाख का ईनामी माओवादी दरभा डिवीजन सचिव जगदीश उर्फ बुदरा भी मारा गया।
श्री सुंदरराज ने बताया कि केरलापाल के गोरगुंडा पहाड़ी पर माओवादी की सूचना पर आज सबेरे जिला रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय सुरक्षा बल की संयुक्त पाटी नक्सली विरोधी अभियान में रवाना हुई थी। सुबह 8.00 बजे से गोरगुंडा के पहाडिय़ों में माओवादी और सुरक्षा बलों की बीच लगातार फायरिंग हुई। मुठभेड़ स्थल से आधुनिक हथियार और सोलह नक्सलियों का शव बरामद किया गया। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। श्री सुंदरराज ने बताया कि वर्ष 2025 में बस्तर संभाग के अंतर्गत सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों विरोधी अभियान संचालित के परिणाम स्वरूप 87 दिनों में 117 हार्डकोर नक्सली मारे गए। करीम