सहायक परियोजना क्षेत्रपालों का दीक्षांत समारोह आयोजित

 जगदलपुर, 01 फरवरी । छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन – विभाग द्वारा संचालित वन विद्यालय में सहायक परियोजना क्षेत्रपाल वन विकास निगम के सहायक परियोजना क्षेत्रपाल का प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ। शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में इन्हें गोल्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित छत्तीसगढ़ शासन के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने कहा कि सर्वे आफ इंडिया ने रिपोर्ट दी है कि छत्तीसगढ़ में वन का रकबा बढ़ा है। इसमें बस्तर और कांकेर वनमंडल उल्लेखनीय है। यहां के वन कर्मियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त एवं मुख्य वन संरक्षक कांकेर वृत्त विशिष्ठ अतिथि के रूप में तथा वन विद्यालय के संचालक दिव्या गौतम उपस्थित रहे। बस्तर संभाग अन्तर्गत जगदलपुर एवं कांकेर वन वृत्त के वनमण्डल अधिकारी, उपवनमण्ड अधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन परिवार के समस्त अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सहायक परियोजना क्षेत्रपाल के छःमाही प्रशिक्षण में कोटा वन विकास निगम परियोजना मण्डल, बारनवापारा, वन विकास निगम परियोजना मण्डल, कवर्धा वन विकास निगम परियोजना मण्डल, पानाबरस वन विकास निगम परियोजना मण्डल, सरगुजा वन विकास निगम परियोजना मण्डल, एवं औद्योगिक वृक्षारोपण मण्डल जगदलपुर के कुल 21 प्रशिक्षणार्थी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
बस्तर का जंगल छत्तीसगढ़ का गौरव है, और इसकी सुरक्षा हमारा नैतिक दायित्व है। बस्तर सागौन संवर्धन के क्षेत्र में आगे है, वहीं यहां का वन विद्यालय प्रशिक्षण केंद्र के साथ शारीरिक दक्षता का केंद्र भी बना हुआ है। विभागं वन विकास निगम को वनभूमि लीज पर देता है। जिसके तहत औद्योगिक वनोपज का उत्पाद होता है। इसलिए वन विकास निगम के सहायक परियोजना क्षेत्रपालों का अति दायित्वपूर्ण है। उन्होंने दीक्षांत समारोह के दौरान ही 21 सहायक परियोजना क्षेत्रपालों में टॉपर रही बालोद की दीपिका पटेल को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रशिक्षण सत्र की समाप्ति पर खेल-कूद का. आयोजन भी किया गया था। जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थी भाग लिए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पुरूष वर्ग में शमुएल तिग्गा रहे एवं महिला वर्ग में वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में कु खुशबू लहरे रहीं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती करमजीत कौर ने तथा वन विद्यालय के अनुदेशक आरएन सोरी ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *