महिला पतंजलि योग समिति जिला बस्तर (जगदलपुर) की 23 बहनों ने हरिद्वार से मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर बस्तर का गौरव बढ़ाया

जगदलपुर . महिला पतंजलि योग समिति जिला बस्तर (जगदलपुर) के तहत 23 बहनों ने पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में आयोजित पाँच दिवसीय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकुशल बस्तर लौटकर पूरे बस्तर अंचल का गौरव बढ़ाया।

प्रशिक्षण के दौरान सभी बहनों ने योगाभ्यास, प्राणायाम, आयुर्वेद, प्राकृतिक एवं औषधीय उपचार, स्वदेशी दर्शन, यज्ञ-अनुष्ठान तथा भारतीय संस्कृति के विविध आयामों का गहन अध्ययन एवं अभ्यास किया। गुरुओं के सान्निध्य, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से सभी बहनों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में योग कक्षाओं का विस्तार करने, अधिक से अधिक बहनों को योग से जोड़ने, योग शिविरों का संचालन करने तथा आजीवन सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सभी प्रशिक्षित बहनों ने परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज, श्रद्धेय आचार्य श्री बालकृष्ण जी महाराज तथा मुख्य केंद्र प्रभारी पूज्या साध्वी देव प्रिया दीदी माँ के समक्ष आशीर्वाद प्राप्त कर योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रतिज्ञा की।

इस प्रशिक्षण शिविर में सभी बहनों का मार्गदर्शन आदरणीया श्रीमती मान कोरम, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सहयोगी शिक्षिकाएँ थीं—

प्रतिभा तिवारी, शकून साहू, माधुरी मित्रा, रमूला मांडवी, सावित्री पांडे, शुक्ला दास, गायत्री बड़कस, नीलिमा साहा, मुन्नी सिंह, बबीता पांडे, संगीता जैन, लक्ष्मी मंडल, मीना नेताम, राधा ठाकुर, हेमा शर्मा, रेखा परमार, भारती साहू, नीलम शांडिल्य, पॉलि साहा, मीनाक्षी गांधी, गीता नेगी,रेखा ध्रुव ।

सभी बहनों ने बस्तर अंचल में योग की गंगा प्रवाहित करने, प्रत्येक घर तक योग, प्राणायाम, आयुर्वेद और स्वदेशी का संदेश पहुँचाने तथा समाज के स्वास्थ्य और संस्कार निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

गुरु के प्रति समर्पण भाव, संगठन के प्रति निष्ठा और समाज सेवा की भावना से प्रेरित यह प्रशिक्षण बस्तर जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध हुआ। सभी प्रशिक्षित बहनों का यह संकल्प समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता और आत्मनिर्भरता का संदेश प्रसारित करने में निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *