बोर्ड परीक्षा में तोकापाल अव्वल

0
217

तोकापाल/विकासखंड स्तर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल ने शिक्षा की गुणवत्ता के लिए अपना परचम लहराया है। यहां के विद्यार्थियों ने साल भर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय पालकों ,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में यहां के विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। विकासखंड स्तरीय 10वीं और 12वीं के टॉप टेन की सूची में आत्मानंद के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विकासखंड तोकापाल में कक्षा 12वीं में कुल 719 विद्यार्थी दर्ज थे इसमें प्रथम स्थान पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की छात्रा कुमारी श्रेया शर्मा ने 81.4% लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12वीं में आत्मानंद के कुल 13 विद्यार्थी दर्ज थे।
इसी प्रकार कक्षा दसवीं में तोकापाल विकासखंड के कुल 954 विद्यार्थी दर्ज थे। जिसमें आत्मानंद के 35 विद्यार्थी सम्मिलित थे। दसवीं टॉप 10 की सूची में पहला, दूसरा, नौवां और दसवां स्थान आत्मानंद के विद्यार्थियों ने हासिल किया। प्रथम स्थान पर आत्मानंद की दो छात्राएं कुमारी करिश्मा तिवारी एवं तनुजा दास ने संयुक्त रूप से 89.4% लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है , कुमारी कीर्ति भोयर ने 87.8 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान, तनुज सिंह ठाकुर ने 84.6 प्रतिशत लाकर नौवें स्थान पर थे। इसी प्रकार दसवें स्थान पर कुमारी वैशाली बघेल एवं काव्य मौर्य ने 83% लाकर शाला को गौरवान्वित किया।
संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा, उप प्राचार्य सुश्री इरम रहीम, परीक्षा प्रभारी श्रीमती श्रीदेवी सिंह ने विद्यार्थियों पालकों को बधाई देते हुए बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर भारती प्रधान जी एवं संभाग जिला एवं विकासखंड स्तर के समस्त अधिकारियों , पालकों और प्रतिनिधियों का समय-समय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here