जवानों ने मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया

जगदलपुर, 07 मई। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ कर्रेगुट्टा के पहाड़ियों पर आज सोलहवें दिन जारी आॅपरेशन पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 18 नक्सलियों के शव बरामद किये जाने की खबर है।
बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा पर पिछले सोलह दिनों नक्सली अभियान जारी है। इस अभियान के तहत आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच भारी गोलाबारी हो रही है। इस आॅपरेशन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सली आॅपरेशन विवेकानंद सिन्हा, केन्द्रीय सुरक्षा बल के पुलिस महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल व बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदर राज कर रहे हैं।
केन्द्रीय सुरक्षा बल, कोबरा बटालियन, स्पेशल टास्क फोर्स तथा जिला रिजर्व पुलिस बल के बहादुर जवान लगातार नक्सलियों को मात दे रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि अब तक पुलिस ने 18 नक्सलियों का शव बरामद किया है। गोली बारी जारी हैै।
इधर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने जारी बयान में कहा है कि आज ऑपरेशन संकल्प के अच्छे परिणाम की अपेक्षा है। सभी सुरक्षाबल सुरक्षित हैं और बस्तर क्षेत्र को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। चूंकि ऑपरेशन प्रगति पर है, सुरक्षा कारणों से इस समय संपूर्ण जानकारी साझा नहीं की जा सकती। उपयुक्त समय पर अधिकृत पदाधिकारी आवश्यक जानकारी साझा करेंगे।

करीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *