जगदलपुर, 29 मार्च। दक्षिण बस्तर क्षेत्र के पुलिस उपनिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने कहा कि पुलिस लगातार दक्षिण बस्तर क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में अस्सी से अधिक नक्सली मारे गए और पुलिस लगातार उन पर निगरानी बनाई हुई है।
श्री कश्यप ने आज घटना स्थल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दक्षिण बस्तर क्षेत्र में लगातार पुलिस नक्सलियों पर दबाव बनाई हुई है अब तक कई नक्सली लीडर भी मारे गए हैं, भारी संख्या में हथियार भी बरामद हुआ है जवानों का हौसला बुलंद है इसी के चलते आज गोगंुडा के पहाड़ियों पर मुठभेड़ में सोलह नक्सली मारे गए जिनकी शिनाख्त की जा रही है घटना स्थल के आसपास सर्चिंग जारी है।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर जिला रिजर्व पुलिस बल केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवान अलसुबह केरलापाल से गोगुंडा की ओर रवाना हुए थे जहां आठ बजे से पुलिस नक्सली के बीच मुठभेड़ होती रही। दो जवानों को मामूली चोंट आई और सोलह नक्सली मारे गए।
श्री कश्यप ने बताया कि इसके पूर्व बीजापुर इलाके में भी तीस से अधिक नक्सली मारे गए हैं।
करीम