भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालबाग स्थित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

भाजपा सांसद महेश कश्यप ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुये कहा कि श्रद्धेय अटलजी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिये समर्पित था। पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के नापाक इरादों को कुचल कर भारतीय सेना का शौर्य और विजय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दृढ़ नेतृत्व और अटल निश्चय को बतलाया है। भाजपा को गढ़ने व संगठन को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने में अटलजी का अमर योगदान है। ऐसे महामानव के जीवन मूल्यों को भाजपा के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता आत्मसात करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रखर राष्ट्रभक्त व कवि अटल जी को अजातशत्रु की उपमा भी दी जाती है। राजनीतिक जीवन में उनका कोई शत्रु नहीं था। अटल जी हमारे छत्तीसगढ प्रदेश के निर्माता भी हैं। उनका जीवन , उनके कार्य, उनके उच्च राजनीतिक मापदण्ड,अटल जी का संपूर्ण जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिये सदैव प्रेरणास्रोत हैं।

अटल परिसर में संपन्न माल्यार्पण व श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, महापौर संजय पाण्डेय, कमलचंद्र भंजदेव, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह,आर्येंद्र सिंह आर्य, रजनीश पाणिग्रही,परीस राम बेसरा, नरसिंह राव, सफीरा साहू, रंजीत पाण्डेय, सुब्रतो विश्वास, मनोहर तिवारी,राजेंद्र बाजपेयी,आलोक अवस्थी, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्रही, संजय विश्वकर्मा, राजेश श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, राजपाल कसेर, संतोष बाजपेयी, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, नीलम यादव, मीना साहू,रेखा सिंह, अभिलाष यादव, मनीष पारेख, जयराम दास, शैलेन्द्र भदौरिया, नरेन्द्र पाणिग्रही, हरीश पारेख, रौशन झा, रूपेश जैन, योगेश मिश्रा,आलेख राज तिवारी, आनंद झा, अभिषेक पिन्टू साव, मनोज ठाकुर, श्रीनिवास रथ, बृजेश कपूर, कमलेश विश्वकर्मा, रमेश नायडू, अनिमेष चौहान,आदर्श ठाकुर, विनायक बेहरा, शेख सिद्दीकी,कमल झज्ज, कृष्णा ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *