बस्तर की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार, कुड़कानार–भानपुरी रेल लाइन के तीसरे EPC टेंडर पर राकेश तिवारी ने जताया केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार

जगदलपुर – रावघाट रेल लाइन से बस्तर को मिलेगी विकास की नई दिशा – राकेश तिवारी

जगदलपुर।रावघाट–जगदलपुर बहुप्रतीक्षित रेल लाइन परियोजना के तहत कुड़कानार से भानपुरी के बीच लगभग 30 किलोमीटर रेल लाइन एवं भानपुरी रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए तीसरा EPC टेंडर जारी होने पर भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर पूर्वी मंडल के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

राकेश तिवारी ने कहा कि रावघाट–जगदलपुर रेल परियोजना बस्तर के विकास और भविष्य की आर्थिक संभावनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लंबे समय से बस्तरवासियों की मांग रही है कि क्षेत्र को देश के प्रमुख रेल नेटवर्क से बेहतर तरीके से जोड़ा जाए। इस दिशा में कुड़कानार–भानपुरी रेलखंड के निर्माण के लिए तीसरा EPC टेंडर जारी होना बस्तर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि लगभग 30 किलोमीटर रेल लाइन के साथ भानपुरी रेलवे स्टेशन का निर्माण होने से बस्तर के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रेल सुविधा का विस्तार होगा। इससे आम लोगों के आवागमन को सुविधा मिलने के साथ ही व्यापार, रोजगार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

राकेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार हो रहे कार्यों से बस्तर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि रावघाट–जगदलपुर रेल परियोजना केवल रेल लाइन का निर्माण नहीं, बल्कि बस्तर के विकास, कनेक्टिविटी और आर्थिक सशक्तिकरण की आधारशिला है। परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी आने से आने वाले समय में बस्तर को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर रेल संपर्क मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

राकेश तिवारी ने बस्तर की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय रेल मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
राकेश तिवारी उपाध्यक्ष पूर्वी मंडल जगदलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *