जगदलपुर, 29 मार्च। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सोलह नक्सली मारे गए, वहीं जिला रिजर्व पुलिस के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों का उपचार पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। घटना स्थल से पुलिस ने एक एके-47, इंसास रायफल, एसएलआर, 303 रायफल, राकेट लांचर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोट सामान बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है।
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि केरलापाल के गोरगुंडा पहाड़ी पर माओवादी की सूचना पर आज सबेरे जिला रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय सुरक्षा बल की संयुक्त पाटी नक्सली विरोधी अभियान में रवाना हुई थी। सुबह 8.00 बजे से गोरगुंडा के पहाड़ियों में माओवादी और सुरक्षा बलों की बीच लगातार फायरिंग हुई। मुठभेड़ स्थल से आधुनिक हथियार और सोलह नक्सलियों का शव बरामद किया गया। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
श्री किरण चौहान ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आस-पास सर्चिग जारी है और कई नक्सलियों की मारे जाने की संभावना है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। करीम
पुलिस नक्सली मुठभेड़, सोलह नक्सली ढेर, दो जवान घायल
