एनएमडीसी स्टील नगरनार ने एक ही दिन में बनाए उत्पादन के तीन नए रिकॉर्ड

60 हीट टैपिंग, 10,177 टन क्रूड स्टील और 10,058 टन एचआर कॉइल उत्पादन कर रचा नया इतिहास
नगरनार, 28 नवंबर। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) के नगरनार स्टील प्लांट ने 27 नवंबर को एक ही दिन में उत्पादन के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सर्वकालिक रिकॉर्ड स्थापित कर नई उपलब्धि हासिल की है। प्लांट ने स्टील मेल्टिंग शॉप, थिन स्लैब कास्टर और हॉट स्ट्रिप मिल में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन आंकड़े दर्ज किए हैं।
स्टील मेल्टिंग शॉप ने एक दिन में 60 हीट टैपिंग कर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 31 मार्च 2026 को 57 हीट टैपिंग का रिकॉर्ड दर्ज था। वहीं थिन स्लैब कास्टर में 10,177 टन क्रूड स्टील का उत्पादन हुआ, जिसने एक दिन पहले के 9,997 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसी क्रम में हॉट स्ट्रिप मिल ने 10,058 टन हॉट रोल्ड कॉइल का उत्पादन कर नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया, जबकि पिछला रिकॉर्ड 14 मार्च 2026 को 10,016 टन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *