बस्तर की यादों में गांधी नेहरू परिवार

0
288

जगदलपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रियंका गांधी के बस्तर दौरा को लेकर बस्तर कांग्रेस कमेटी की तैयारियां जोरों पर है। प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को जगदलपुर पहुंचेगी और ऐतिहासिक लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के साथ-साथ महिला सम्मेलन में शामिल होंगी।

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के बीच राजीव गांधी

प्रियंका गांधी के प्रवास को लेकर तैयारियों की कमान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने हाथों में कमान ले रखी है, प्रियंका गांधी पहली बार बस्तर आ रही है इस बात को लेकर कांग्रेसी नेताओं में काफी उत्साह है।

 ज्ञात हो कि नेहरू-गांधी परिवार भारत का एक राजनीतिक परिवार है और इस परिवार के पंडित जवाहरलाल नेहरू , श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
बस्तर जिला के मुख्यालय जगदलपुर में खेल के अनेक मैदान हैं किंतु लालबाग मैदान ऐतिहासिक घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है इस मैदान के समीप ही एक छोर पर नेहरू मंच के नाम से एक छोटा सा मंच है। यह मंच आज भी नेहरू जी की याद दिलाते हुए इतिहास को सूत्र देते हैं। 1954 में इसी मंच से नेहरू जी ने बस्तर के आम सभा को संबोधित किया था आज नेहरू जी के उस मंच का जीर्णोद्धार किया गया है साथ ही मंच के समीप ही नेहरू जी की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
1954 में भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का बस्तर आना उनके प्रेम को दर्शाता है । 13 मार्च 1954 को पंडित जवाहरलाल नेहरु बस्तर आए तब उन्होंने अखिल भारतीय आदिवासी सम्मेलन को लालबाग मैदान से संबोधित किया था, उसके बाद श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी लालबाग मैदान से आम जनता को संबोधित किया था । उसके बाद गांधी परिवार की वंशज प्रियंका गांधी भी 13 अप्रैल को इसी लाल बाग मैदान से आम जनता को संबोधित करेंगी।  आज भी बस्तर की जनता नेहरू गांधी परिवार को अपनी यादों में संजोये हुए हैं और उस परिवार के वंशज  प्रियंका गांधी को देखने लालबाग मैदान में 13 अप्रैल को जुटेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here