बीजापुर, 23 केन्द्रीय सुरक्षा बल ने आज पचास किलो का बारूदी सुरंग बरामद किया। एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बासागुड़ा आवापल्ली मार्ग पर आज केन्द्रीय सुरक्षा बल का जवान गश्त पर निकले थे साथ में बम विरोधी दस्ता की टीम आगे-आगे चल रही थी जहां उन्होंने तीमापुर दुर्गा मंदिर के पास स्थित पुल के नीचे माओवादियों द्वारा लगाया गया लगभग पचास किलो का बारूदी सुरंग निष्क्रिय किया गया। माओवादियों द्वारा मुख्य मार्ग पर पुलिया के नीचे से कांक्रिट पत्थर को हटाकर उसके अंदर बारूदी सुरंग का प्लांट किया गया था।
magazine