आइसक्रीम में छिपकली

सुकमा / पार्टियों में आईसक्रीम का मजा लेने से पहले देख लिजिए कहीं इसमें कीड़े इत्यादि तो नहीं है। सुकमा जिले के एर्राबोर में शादी समारोह में परोसी जा रही आईसक्रीम में छिपकली पायी गई। एक आगंतुक ने आईसक्रीम जैसे ही मुँह में डालने जा रहा था उसे कुछ आकृति दिखाई दी । गौर से देखने से वह छिपकली निकली । काफी शोर गुल हुआ पूरे मेहमान इस दृश्य से सकते में आ गए। जानकारी के अनुसार समारोह में आंध्र प्रदेश से पहुंचे कुछ विक्रेता आइसक्रीम बेच रहे थे।

खाद्य विभाग इस मामले में आइसक्रीम विक्रेता पर क्या कार्यवाही करता है अभी स्पष्ट नहीं है । समय-समय पर खाने पीने की चीजों की गुणवत्ता की जांच पर भी सवाल खड़े हो रहें है।

जाहिर है जो आईसक्रीम खा चुके थे वे चीख पुकार मचाने लगे। बाकि बचे लोगों ने तत्काल आइसक्रीम खाना बंद कर दिया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
इधर, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आइसक्रीम के भीतर छिपकली दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से खाद्य पदार्थों की जांच और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *