सर्विस रायफल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।

सुकमा, 14 सितम्बर। केन्द्रीय सुरक्षा बल का जवान बीती रात अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।
सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चैहान ने बताया कि जिले के गादीरास थाना में पदस्थ 226 बटालियन के केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवान विपुल भुवन बीती रात बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई है।
गोली के आवाज से अन्य जवान घटना स्थल पर पहंुचे, गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। जवान मुलतः आसाम का रहने वाला था।
किरण चैहान ने बताया कि आत्हत्या का कारण अज्ञात है जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *