हजरत बाबा कमलीशाह का 47वां उर्स 3 अक्टूबर को, चादरपोशी और लंगर का होगा आयोजन

सुकमा। हजरत बाबा कमलीशाह (र.अ.) का 47वां उर्स मुबारक 3 अक्टूबर 2026 को सुकमा में अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पहुंचकर चादरपोशी कर खिराज-ए-अकीदत पेश करेंगे।

उर्स के अवसर पर शनिवार को चादर और संदल शहर में गश्त करते हुए दरगाह पहुंचेगा। शाम 6:30 बजे संदल, गुस्ल और चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद सलातो-सलाम और फातिहा का आयोजन होगा। अकीदतमंदों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई है।

उर्स कमेटी की ओर से लोगों से बड़ी संख्या में दरगाह पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। कमेटी ने कहा कि उर्स के दौरान अकीदतमंद बाबा की बारगाह में हाजिरी देकर अपनी मुरादों और परेशानियों के लिए दुआ करेंगे।

उर्स कमेटी के खादिम एस. कसीमुद्दीन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया जा रहा है। उन्होंने सभी अकीदतमंदों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *