भाजपा ने मनाया बूथ विजय संकल्प अभियान, कार्यकर्ताओं ने घर-घर लगाये झण्डे

0
15

जगदलपुर, 30। भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण पर फोकस करते हुये शनिवार को प्रदेश स्तर पर बूथ विजय संकल्प अभियान मनाया। बूथ स्तर पर 100 झण्डे लगाने के कार्य में भाजपा कार्यकर्ता जुटे रहे। वरिष्ठ नेता भी बूथ में पहुंचे और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ को सशक्त बनाने भाजपा रणनीतिक रुप से पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा के बड़े नेताओं ने भी बूथ स्तर में पहुँच कर भाजपा का ध्वज फहराया। वन मंत्री केदार कश्यप ने करंदोला बूथ में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और भाजपा के झण्डे भी लगाये। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केन्द्र में फिर से लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने भाजपा कार्यकर्ता प्राणप्रण से कार्य कर रहे हैं। भाजपा को लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने के संकल्प के साथ बूथ को मजबूत बनाने देवतुल्य कार्यकर्ता जुटे हैं।

बस्तर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर सुबह से शाम तक भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान चलता रहा। ,कमल चंद भंजदेव,संजय पाण्डेय ने बूथ में कार्यकर्ताओं की टोली के साथ भाजपा के झण्डे लगाये।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here