फिर बने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष

रायपुर, 17 जनवरी । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव पर पार्टी दोबारा भरोसा करके उन्हें फिर दायित्व सौंप दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए राजधानी पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में ने निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने आज किरण देव सिंह को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने का ऐलान किया। गुरुवार को किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया।

 निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख को उन्होंने अपना नामांकन सौंपा। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज उनके नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई। इसके पहले कयास लगाए जा रहे थे कि किरण सिंह देव को संगठन से सरकार में लाया जा सकता है। हालांकि इसके बाद तय हुआ कि फिलहाल निकाय-पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष को ही आगे की जिम्मेदारी दी जाए। किरण सिंह देव ने विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। इसके पहले वर्तमान के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद किरण सिंह देव को अध्यक्ष बना दिया गया था।
किरण सिंह देव के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीट में जबरदस्त जीत हासिल की। राष्ट्रीय प्रतिनिधि पद के लिए भी 27 नेताओं ने नामांकन भरा है। किरण सिंह देव जगदलपुर से विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वे बीते कई वर्षों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं। 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *