जगदलपुर, 25 नवम्बर। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम बैलाडिला की पहाड़ियांे में हुये भूस्खलन से जंगल और पर्यावरण को नुकसान तथा जल स्त्रोत प्र्रभावित होने और वन्यजीवों के मलबे में दबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
कांग्रेस जांच दल के संयोजक बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने घटना के लिए राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है इस भूस्खलन ने जंगल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया है।
श्री लखेश्वर बधेल आज कुछ संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि पहाड़ से खिसका मलबा करीब 7 से 8 किलोमीटर तक फैल गया इससे प्र्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि निगम 25 वर्षाें से आयरन ओर की बुरादा को इस इलाके में जमा करते हुये आया जिससे इलाके में कई जल श्रोत बंद हो गये, जिसके कारण 100 से अधिक परिवारांे के सामने जल संकट भी उत्पन्न हो गया है। हजारांे पेड़ो का नुकसान हुआ केन्द्रीय समिति ने निगम को बार-बार आगाह किया पर निगम केे लापरवाही के कारण आज यह स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि निगम की लापरवाही से इलाके में भारी नुकसान हुआ इतनी बड़ी पर्यावरण की क्षति को सामान्य घटना मानकर कर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। श्री लखेष्वर बघेल ने पूरे प्रभावित क्षेत्र का स्वत्रंत जांच कराने की मांग की है।
श्री लखेश्वर बघेल ने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट जल्द प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपा जायेगा। केन्द्रीय प्र्यावरण समिति को जांच की सिफारिश की जायेगी। इस जांच दल में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, देवकी कर्मा तथा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं।
इधर वन विभाग भी कार्यवाही करने की पूरी तैयारी कर रही है। लोहा गांव के निवासी नंदा राम कुंजाम ने बताया कि नंदराज पहाड़ के इस क्षेत्र में उनकी देवस्थली थी, जहां वे पूजा-पाठ करते थेे। देवी-देवताओं का वास माना जाता है। पहाड़ खिसकने से देवस्थली मलबे में दब गई नंदराज पहाड़ का नाला भी अब दिखाई नहीं देता। इसी का पानी ग्रामीण पीते थे। कुुंजाम के मुमाबिक पानी की परेशानी है और गांव आने-जाने के लिए मलबे के उपर से जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। बरसात में हालात और खराब होने की आशंका है। ग्रामीणों ने एनएमडीसी से नया रास्ता बनाने की मांग की है।