
जगदलपुर। शहर के कई इलाकों में जल भराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए अंजुमन एडहॉक कमेटी के सदस्यों द्वारा आज बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
कमेटी के सदस्यों ने दोपहर में खाने के पैकेट तैयार कराए और उसके बाद आसपास के जल भराव वाले इलाकों में जाकर वितरित किए।
अंजुमन कमेटी ने साफ कह दिया है – “पानी चाहे जितना भी भरा हो, हमारा हौसला उससे ऊंचा है। ये शहर हमारा है और इस मुश्किल में हम अपने शहर को अकेला नहीं छोड़ेंगे।”
आज मुस्लिम समाज जगदलपुर ने सिर्फ खाना नहीं बांटा, बल्कि ये भरोसा बांटा है कि जगदलपुर में इंसानियत आज भी जिंदा है।