जगदलपुर। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा अनन्या गोलेच्छा ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.67% अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शहर में हर्ष का माहौल है। अनन्या, कमलेश गोलेच्छा की पुत्री हैं। उनकी सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।