7 जून को निकाली जाएगी विशाल पदयात्रा

जगदलपुर. बस्तरिया राज्य मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने घोषणा की कि बैलाडीला की पहाड़ियों, जंगलों, नदियों और आदिवासी समुदाय के आराध्य पेन देवताओं की रक्षा के लिए 7 जून विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी।
मनीष कुंजाम ने बताया कि 7 जून को आलनार पहाड़ियों से हजारों आदिवासी पदयात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से गुजरते हुए 11 जून को दंतेवाड़ा पहुंचकर संपन्न होगी।
पदयात्रा के माध्यम. से आदिवासी समाज अपनी भावनाओं और मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आसान नहीं है और लंबे समय तक चल सकती है। “हम जानते हैं कि यह सरकार और बड़ी कंपनियों के खिलाफ सीधी लड़ाई है, लेकिन हम अपनी अंतिम सांस तक जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *