*जगदलपुर।** स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), जगदलपुर के छात्र नमन कुमार ठाकुर को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल करने पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नमन की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रचार्या मनीषा खत्री समेत शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उसकी मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन का परिणाम बताया। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनके मार्गदर्शन के साथ-साथ अभिभावकों का सहयोग और प्रोत्साहन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वहीं, नमन के अभिभावकों ने उसकी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नमन की मेहनत के साथ परिवार और विद्यालय के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।