भूस्खलन से जंगल एवं जलप्रवाह भी बुरी तरह प्रभावित

जगदलपुर, 26 नवम्बर। बस्तर वनवृत्त के मुख्य वनसंरक्षक स्टाइलो मंडावी ने बताया कि किरंदुल के डिपॉजिट-14 में हुए भूस्खलन ने खनन गतिविधियों और ओवरबर्डन के सुरक्षित निस्तारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहाड़ से खिसका मलबा नीचे स्थित वन क्षेत्र में जा पहुंचा और अपने साथ पेड़-पौधों, प्राकृतिक वनस्पति तथा जंगल के पुनर्जीवन यानी रीजनरेशन को प्रभावित करने की आशंका छोड़ गया।
स्टाइलों ने आज कुछ संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि है। शुरुआती आकलन में करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित होने की जानकारी दी है। पहाड़ से मलबा गिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि जंगल और प्राकृतिक जलप्रवाह की व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा संबंधित एजेंसी के खिलाफ वन अपराध दर्ज
उन्होंने बताया कि विभाग ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी नुकसान का अंतिम आकलन नहीं हुआ है। विभाग का कहना है कि जब तक भूस्खलित मलबा स्थिर नहीं हो जाता, तब तक मौके पर विस्तृत निरीक्षण करना संभव नहीं है। इसके बाद पेड़-पौधों, वनस्पति और जंगल के पुनर्जीवन को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि जब खनन से निकलने वाले ओवरबर्डन के निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की है, तो फिर उसके मलबे ने आरक्षित वन क्षेत्र और प्राकृतिक नाले तक पहुंचकर इतनी बड़ी तबाही कैसे मचाई?
मुख्य वन संरक्षक बस्तर स्टाइलो मंडावी का इस मामले में कहना है कि 17 नवंबर की रात किरंदुल के डिपॉजिट-14 का ओवरबर्डन भूस्खलित होकर नीचे गिरा। इससे वन विभाग के कंपार्टमेंट नंबर 673 आरक्षित वन क्षेत्र में करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित होने का अनुमान है। लगभग ढाई से तीन किलोमीटर का नाला भी प्रभावित हुआ है और भूस्खलित अपशिष्ट पदार्थ नाले में पहुंचे हैं। संबंधित एजेंसी के विरुद्ध वन अपराध दर्ज किया गया है। मलबा स्थिर होने के बाद मौके का निरीक्षण कर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाएगा। पेड़-पौधों और जंगल के पुनर्जीवन को हुए नुकसान की जानकारी भी विस्तृत जांच के बाद सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *