बस्तर में माओवादी डम्प से फिर मिली लाखों की नकदी, जमीन में छिपाकर रखे थे 39.77 लाख रुपये

बीजापुर। बड़ेपल्ली के जंगलों में सुरक्षा बलों ने माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। माओवादियों ने इस रकम को जमीन के अंदर स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखा था।

डीआरजी, भैरमगढ़ थाना पुलिस और बीडीएस की संयुक्त टीम ने 24 नवंबर को मिली मुखबिर की सूचना पर सर्चिंग अभियान चलाया। तलाशी के दौरान जमीन के अंदर बोरी में रखा स्टील का डिब्बा मिला। इसमें टेप से लिपटे पैकेटों में 500-500 रुपये के नोट रखे हुए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सुरक्षा बल माओवादी डम्प से 7 करोड़ 60 लाख 33 हजार 800 रुपये नकद और 8.5 किलोग्राम सोना बरामद कर चुके हैं। ताजा बरामदगी के बाद माओवादी डम्प से करोड़ों की नकदी और सोने की बरामदगी एक बार फिर चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *