मंदिर के सामने राजनीतिक आयोजन से श्रद्धालुओं और छोटे व्यापारियों को परेशानी की आशंका : हेमू पंडित

जगदलपुर। मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने भाजपा के राजनीतिक आयोजन की तैयारी पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमू पंडित ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के ऐन मौके पर ऐसे आयोजन से श्रद्धालुओं की आस्था और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी प्रभावित होने की आशंका है।

हेमू पंडित ने कहा कि मां दंतेश्वरी मंदिर बस्तर की आस्था और संस्कृति का केंद्र है। राजनीतिक कार्यक्रम के लिए शहर में अन्य स्थान उपलब्ध हैं, ऐसे में मंदिर के सामने आयोजन क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि दीपावली के समय मिट्टी के दीये और पूजा सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारियों के लिए यह कमाई का महत्वपूर्ण अवसर होता है।

उन्होंने प्रशासन से आयोजन के लिए वैकल्पिक स्थान निर्धारित करने की मांग करते हुए कहा कि राजनीति अपनी जगह है और आस्था अपनी जगह। श्रद्धालुओं की सुविधा और छोटे व्यापारियों की आजीविका को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *