एक साथ 28 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग में पदस्थ कुल 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों की पदस्थापना बदले जाने से विभाग में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।
जारी आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव के बाद अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *