मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की संस्कारहीन राजनीति का प्रमाण – वेदप्रकाश पाण्डेय

 

खड़गे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें – भाजपा जिला अध्यक्ष

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध में कांग्रेस भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों की सीमाएं लांघ रही है।

पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए उनके दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन को दर्शाता है। उन्होंने इस टिप्पणी को अनुचित बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से देश के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनता कांग्रेस की ऐसी राजनीति को भली-भांति पहचान चुकी है। राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन इसमें भाषा की मर्यादा और सम्मान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *