बस्तर और जगदलपुर से गहरा नाता रखने वाली सना खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखते हुए अपनी पहचान बनाने की दिशा में एक खास शुरुआत की है। जाने-माने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोफेशनल ( जगदलपुर के हाटकचोरा में रहने वाले )काज़िम रज़ा खान की बेटी सना खान फिल्म ‘काली खेती’की निर्माता हैं।जैकी श्रॉफ, शरद केलकर और नेहा सरगम अभिनीत यह ग्रामीण हॉरर फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। हारिस इम्तियाज़ खान द्वारा लिखित और निर्देशित ‘काली खेती’ की कहानी ग्रामीण भारत, कृषि, परिवार और विरासत से जुड़ी वर्षों पुरानी सच्चाइयों को हॉरर और रहस्य के साथ जोड़ती है। BlackCanvas Studio के बैनर तले बनी इस फिल्म में वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। बस्तर से जुड़ी प्रतिभा का बॉलीवुड तक पहुंचना निश्चित ही क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।