ब्लास्ट में 9 जवान शहीद

बीजापुर 06 जनवरी। लगातार सुरक्षाबलों से मात खाकर बौखलाए नक्सलियों ने एक बार फिर से कायराना हरकत कर दी है। बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे जाने वाले रास्ते पर जवानों की गाड़ी को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया है। इस नक्सल ब्लास्ट में 9 जवानों के शहीद होने  जानकारी मिली है।
एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि 9 शहीद हो गए है।  बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे के बीच अंबोली नाला पर बने पुल को ब्लास्ट से नक्सलियों ने उड़ाया है। इसी दौरान वहां 9 जवान एक वाहन में सवार होकर गुजर रहे थे। ब्लास्ट की चपेट में वाहन आ गया।  और 9 जवान शहीद हो गए।
उन्होंने बताया कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साल 2026 तक बसतर से नक्सलियों के खात्मे का टारगेट रखा है। वे इस बात को कई बार सार्वजनिक तौर भी कह चुके हैं। इसी अभियाने में जुटी फोर्स की टुकड़ी बीजापुर जिले में अपरेशन के लिए निकली थी। जवानों को वापस लाने के लिए भेजे गए वाहन में सवार होकर जब वे लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने IED में विस्फोट कर वाहन को निशाना बनाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *