छत्तीसगढ़ की राजनीति में सबसे लंबी मंत्री पद की पारी का गौरव केदार कश्यप को– संग्राम सिंह राणा राजस्व सभापति Click to teach Gmail this conversation is important

जगदलपुर, 6 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वन, परिवहन,जलवायु परिवर्तन सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने अपने लंबे राजनीतिक एवं मंत्री पद के कार्यकाल से एक महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। चार बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले केदार कश्यप ने 6 सितंबर 2026 तक लगभग 6,472 दिन यानी 17 वर्ष 8 माह मंत्री के रूप में सेवा दी है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि जनविश्वास, संगठन के भरोसे और निरंतर जनसेवा से निर्मित एक लंबी राजनीतिक यात्रा का प्रमाण है।
करीब 18 वर्षों की मंत्री पद की सेवा उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति निरंतर समर्पण को दर्शाती है। लंबे समय तक सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा कि “केदार कश्यप केवल एक अनुभवी राजनेता ही नहीं, बल्कि मजबूत नेतृत्व और निरंतर जनसेवा के संकल्प का नाम हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ क्षेत्र के विकास को मिल रहा है।”
उन्होंने कहा कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में विकास कार्य निरंतर तेज गति से जारी हैं। डबल इंजन भाजपा सरकार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए स्वर्णिम अध्याय की ओर आगे बढ़ रहा है।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा कि जनता के विश्वास और भाजपा संगठन के मार्गदर्शन में विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *