सीएम को पत्र लिखकर रेखचंद जैन ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की
जगदलपुर. पूर्व विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव छग शासन रेखचंद जैन ने अपने समर्थकों – सहयोगियों के साथ इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल का समर्थन किया है. मेकाज स्थित शासकीय मेडिकल कालेज के इंटर्न डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर चले गए हैं. धरने पर बैठे इन छात्रों / हड़ताली डॉक्टरों की मांग है कि इनका स्टाइपेंड बढ़ाया जाए. श्री जैन ने उनकी मांग का समर्थन करते कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह व भूपेश बघेल के कार्यकाल में जो स्टाइपेंड दिया गया उसमें कोई बढ़ोतरी वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समय में नहीं की गई है. यह इनकी मेहनत, सेवा व लगन तथा क्षेत्रीय सेवा को देखते हुए इन पर अत्याचार के बराबर है. राज्य सरकार को बढ़ती मंहगाई के मद्देनजर इसे बढ़ाना चाहिए. यही नहीं सीएम व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की है. धरना में श्री जैन के साथ हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, निर्मल लोढ़ा, जावेद खान, जालंधर नाग व अन्य भी बैठे.