बस्तर के बेरोजगार युवा आज भी पलायन को मजबूर,आखिर बस्तर के कितने युवा हुए भाजपा सरकार में आत्मनिर्भर बताएं टिकरिया -जावेद खान

जगदलपुर . युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जावेद खान ने युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान को जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला अभियान करार देते हुए कहा है कि भाजपा एक इवेंट आर्गनाइजेशन कंपनी बन चुकी है और जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए भाजपा तरह-तरह के इवेंट करती रहती है और अपनी इकाईयों से करवाती रहती है,इसी तारतम्य में भाजपा ने वर्तमान में जनता की आंखों में धूल झोंकने युवा मोर्चा को यह जिम्मेदारी सौंपी है और युवा मोर्चा सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं के जुड़ने का झूठा दावा ठोक रही है।आज भाजपा से जुड़ने युवा पीढ़ी कदापी तैयार नहीं है,भाजपा के प्रति युवाओं में आक्रोश बढ़ता चला जा रहा है जिसे जंतर-मंतर में पूरे देश ने देख लिया है ऐसे में अपने अभियान को सफल दिखाने और युवाओं का झुकाव भाजपा की ओर है बताने के लिए पूर्व में युवा मोर्चा से जुड़े युवाओं को ही मंच के समीप खड़े कर एक तरह से री-ज्वाइनिंग करा कर युवा मोर्चा जनता की आंखों में धूल झोंक रही है।

जावेद ने प्रदेश भर में घूम-घूम कर सदस्यता अभियान चलाने का दावा करने वाले युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया से पूछा है कि वे बताएं कि प्रदेश के युवा आखिर उनके संगठन से किस लिए जुड़ना चाहेंगे उनकी पार्टी ने तो सरकार में आते ही प्रदेश में बेरोज़गारी दर को बढ़ाया है और बेरोजगार युवाओं को पूर्ववर्ती सरकार में मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते को भी बंद कराया है।उनकी पार्टी ने मोदी की गारंटी के तहत प्रति वर्ष 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था ढाई साल में ढाई लाख युवाओं को रोजगार मिलना तो दूर की बात है ढाई हजार युवाओं को भी रोजगार के लिए तरसाया है,चुनाव के दौरान 55 हजार शिक्षक भर्ती का वादा किया था आज 5 हजार शिक्षकों की भर्ती करने में पसीने छूट रहे हैं। बस्तर के युवा आज भी पलायन को मजबूर हैं उन्हें रोजगार देने में सरकार विफल साबित हुई है।

जावेद ने कहा प्रदेश का GenZ भी देश के GenZ की तरह जागरुक है और वह भी अब भाजपा को नकार चुका है इसलिए युवा मोर्चा अध्यक्ष सदस्यता अभियान का ढोंग रचना बंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *