मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का बचेली आगमन पर हुआ गार्ड ऑफ ऑनर और किया गया गरिमामयी स्वागत

दंतेवाड़ा, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा का आज बचेली स्थित एनएमडीसी विश्राम गृह में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष कुमार आदित्य, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया। मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में जिला पुलिस बल द्वारा आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। आगमन के दौरान प्रशासन एवं न्यायपालिका के अधिकारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए जिले में स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एम. भार्गव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अपूर्वा दांगी, एनएमडीसी मुख्य महाप्रबंधक श्री कोड़ली श्रीधर, एसडीएम श्री राजीव जेम्स कुजूर सहित न्यायालय एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *