हटाए गए वन विभाग सामान्य के डीएफओ रमेश कुमार जांगड़े।
बीजापुर । दरअसल बीजापुर स्थित ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम में सोमवार को अचानक आग लगने पर गोदाम में रखे गये, लगभग 25 हजार तेंदूपत्ता बोरियां गोदाम के साथ जलकर खाक हो गई थी। जिसमें सरकार को कई करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ था, मौके पर पहुंचे बस्तर संभाग के सीसीएफ आलोक तिवारी ने मामले की जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात लल्लूराम डॉट कॉम से कही थी।
मामले पर छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव ने आदेश जारी कर बीजापुर डीएफओ रहे रमेश कुमार जांगड़े को वन उप संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़, नवा अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं उनके जगह बीजापुर मुख्य वन संरक्षक सामान्य वन विभाग पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक जाधव सागर रामचंद्र को पदस्थ किया जाता है।