एमबीबीएस के छात्र की इलाज के दौरान मौत

तिरिया से लौटते वक्त हुई थी दुर्घटना

जगदलपुर नगरनार सड़क हादसे में घायल मेडिकल कॉलेज डिमरापाल एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र दिव्यनारायण की इलाज के दौरान तीसरे दिन यानि बुधवार को मौत हो गई । वे रविवार को सड़क दर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे उनके साथ बैठी अन्य छात्रा भी घायल हुई थी।

ज्ञात हो कि मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र रविवार को तिरिया घूमने के लिए गए थे लौटते समय मौसम खराब होने के चलते बाईक से नियत्रण खो बैठे और यह हादसा हो गया । बुधवार को दिव्यनारायण की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के कुछ छात्र रविवार की सुबह घूमने के लिए तिरिया गए हुए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान अचानक छात्र का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक नगरनार मार्ग में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी छात्रा दूर जा गिरी। जबकि छात्र ट्रक से जा भिड़ा। इस घटना में छात्र को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए साथ गए छात्रों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेकाज में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *